हमारे बारे में

वन्दे वाणी विनायकौ
श्री अंजनी नन्दन से मेरा यह निवेदन है।
सियाराम का जन जन को दीदार नजर आयें।।
इस प्रार्थना और कामना के साथ अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट का गठन 25 मार्च 2021 रंगभरी को किया गया। सियाराम भगवान श्रीराम चन्द्र जी के चरणो में प्रणाम। अवध भूमी की पावन धरती व सरयू माता की सरस सलिल धारा को प्रणाम जहाँ से परमार्थ सेवा करने का भाव एवं प्रेरणा मिली। मुख्य कार्यालय अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट व पोस्ट सनेथू (माना तारा) अयोध्या पिन नं०– 224135। रजि० न०– 138/2021

अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यकारिधणी सदस्य व पदाधिकारीगण -

।।गुरु कृपा से यह सद विचार आया अब हमें और कुछ भी नही चाहिये ।। ।।जय श्री राम।। गुरु कृपा और माता पिता के आर्शीवाद से राम नाम के प्रचार प्रसार का कार्य मुझे मिला है। मेरा पूरा परिवार राम नाम परंपरा से जुड़ा हुआ है जिस वजह से बचपन से ही मेरे जीवन में राम नाम का बहुत महत्वा है। जितना मैंने अपने गुरु से सुना सीखा और अपने जीवन में देखा है उन्ही चीजों को मैं लोगो तक पहुंचना चाहता हु । मेरे गुरु की वाणी कहती है जब भी आपको खाली समय मिले आप राम राम करो, उसका प्रभाव आपको अपने जीवन में आप से आप दिखने लगेग। राम नाम के प्रताप का एक छोटा सा उदाहरण मैं अपने जीवन से बताना चाहुंगा ,मेरा जन्म एक छोटे शहर में हुआ है ,जब मैं अपने स्कूल की पढाई खतम होने के बाद एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज के दाखिले के लिए मै एक बड़े शहर के एक प्रतिष्ठित संस्था में अपना दाखिला करवाया था पर कुछ हि दिनो मे बहुत ज्यादा स्वास्थ समस्या के वजह से वापिस घर लौटना पड़ा मैने उस वक्त अपने अच्छे भविष्य कि कामना छोड़ दी थी उस वक्त मेरे गुरु ने बस एक ही बात बोली थी राम नाम से कोई भी चीज असम्भव नही है। राम नाम करो और अपना प्रयास जारी रखो उस वाणी को अपने जीवन मे धारण करते हुए मैने अपना प्रयास जारी रखा और आज गुरु कृपा और राम नाम के प्रताप से मैं अपनी खुद की 3 कंपनी चला रहा हु । मुंबई से जब मैं अयोध्या पहुचाँ था उस वक्त अयोध्या धाम में अपने It कम्पनी की ब्रान्च ऑफिस का भाव आया था और 21 फरवरी 2020 को ऑफिस का शुभारम्भ हुआ। वहाँ पर अपने गुरु परम्परा से जुड़े श्री कृष्ण देव सिंह (चिंटू) से विचार विमर्श करने के बाद यह भाव आया की जैसा की आज के समय मे मोबाइल और इंटरनेट लोगो के जीवन का हिस्सा बन गया है तो इसी इंटरनेट के जरीए राम नाम के प्रचार प्रसार अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाए और कि और जैसा कि हमारी कम्पनी ऑनलाइन कार्य से जुड़ी है तो हम इस काम को कुशलतापूर्वक कर सकते है इस लक्ष्य के साथ हम यह कार्य को प्रभु श्री राम जी के चरणो मे समर्पित करते है प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा कार्य सुगम तरीके से चले और सभी का सहयोग मिलता रहे जय सीता राम।
धन्यवादǃ

प्रेरणास्त्रोत - भगवान श्रीराम चन्द्र जी परम संत सद्गुरु श्रीराम सखा सरकार माता पिता व ट्रस्ट संस्थापक सदस्य एवं मित्रगण।

ट्रस्ट अध्यक्ष : श्री प्रज्ञात सिंह , भागलपुर बिहार




श्रीमती नीलम सिंह
उपाध्यक्ष

नाम प्रभू का सदा ही लिए जाइये। प्रभू को पाने का सुगम सुन्दर सहारा नाम है। डूबते को यह दिला देता किनारा नाम है। कितने प्रिय होंगे जब प्रभू का इतना प्यारा नाम है। नाम में मन निछावर किए जाइये ।। अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट से जुड़कर अपने प्रभू के नाम का गुणगान करते हुए सत्य पथ पर चल कर राम नाम मे मग्न होकर समाज सेवा करते हुए दुखःद माया जाल से बचा जा सकता है ।


श्री कृष्ण देव सिंह (चिंटू)
कोषाध्यक्ष

राम नाम कलि कामतरु सकल सुमंगल कंद सुमिरत करतल सिद्धि सब पग पग परमानंद राम नाम साधना रुपी कल्पतरु और कामधेनु परम संत सद्गुरु द्वारा ही प्राप्त हो सकता है। राम नाम साधना सद्गुरु की कृपा व करुणा से संसार व परमार्थ दोनो में कुछ असम्भव नही है। गुरु की कृपा व करुणा प्राप्त करने का माध्यम सेवा व राम नाम साधना ही है।


श्री सर्वेश सिंह
संगठन मंत्री

शुभ अवसर है तो यह है जो चाहो लाभ उठाओ यह व्यर्थ न जाने पाये निज को निर्दोष बनाओं राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट से जुड़कर राम नाम साधना द्वारा अपने निज जीवन के वर्तमान को सत्य से परिभषित कर सेवा द्वारा दोष मुक्त बनायें।


श्री अविनाश कश्यप
मैनेजर

राम नाम कलि अभिमत दाता। हित परलोक लोक पितु माता।। राम नाम साधना द्वारा प्रभु श्री राम चन्द्र जी जो हर काल लोक परलोक मे रहने वाले चरा चर समस्त जीवो व प्राणियों के माता पिता है। उन के चरित्र व नाम द्वारा समस्त प्राणी अपने जीवन को राम मय बना सकते है। जैसे गनिका अजमिला व्याहा गीध गजाध आदि।

कैम्प कार्यलय– अंतराष्ट्रीय राम कथा संग्राहलय के पूरब बीना रेजेडेन्सी की गली नयाघाट अयोध्या ( Pragyat It Solutions Pvt. Ltd.) ट्रस्ट का उद्देश्य–

  • राम नाम पर आधारित डिजिटल साहित्य पुस्तकालय (Digital Library) स्थापित करना ।
  • भगवान श्रीराम चन्द्र जी के इतिहास से सम्बंधित वस्तुओ का संग्राहलय स्थापित करना।
  • डिजिटल राम नाम बैंक स्थापित करना ।
  • देश विदेश से आने वाले भक्तों एव संत महात्माओं को अयोध्या के इतिहास से सम्बंधित दर्शन बुकलेट निःशुल्क वितरित करवाना।
  • अवध भूमी के चौरासी कोस परिपथ के अन्दर पौरणिक एवं दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करवाना।
  • राम नाम साधको को निःशुल्क आवास और भोजन प्रदान करना।
  • साधको द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अलग अलग समिति गठित कर सत्संग द्वारा भगवान राम के चरित्र का संचार करना।
  • गोशाला स्थापित करना।
  • निरश्रित बच्चो के लिए संस्कार युक्त आवासीय शिक्ष्ण संस्थापन स्थापित करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रो में आरोग्य योजना के अन्तर्गत स्वक्ष्ता एवं औषधिवाटिक स्थापित करने के प्रति जागरुक करना।

अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा–

  • रामनवमी महोत्सव।
  • जानकी नवमी।
  • गुरु पूर्णिमा।
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी।
  • अयोध्या परिक्रमा मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व भण्डारा।
  • राम विवाह महोत्सव।

ट्रस्ट संगठन ढॉचा एवं कार्य प्रणाली

  • सत्संग समिति : सत्संग समित के सदस्य व पदाधिकारी ग्रामीण व नगर क्षेत्र में सत्संग का प्रचार प्रसार एवं लेखक कवि भक्तो के द्वारा राम नाम पर लिखे गये साहित्य का संग्रह करना व लाइब्रेरी को संचालित करने मे पूर्ण रुप से मदद करना। रामनाम बैंक से जुडने के लिए जागरुक करना तथा साप्तहिक सत्संग का आयोजन करवाना।
  • शिक्षा समिति : शिक्षा समिति का नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की रक्षा हेतू जनमानस में धार्मिक साहित्य के पाठन एवं लेखन की प्रति जागरुक करना गरीब परिवार के बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा प्रणाली बनाकर निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना ट्रस्ट समय पर विचार गोष्टी एवं संत सम्मेलन का आयोजन करती रहेगी।
  • आरोग्य समिति : इस समिति की प्रमुख महिला होगी जो ग्रामीण क्षेत्रो में आरोग्य सेविका प्रशिक्षण जिससे कि वह गॉव में स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति बच्चो एवं महिलाओं को जागरुक करेगी तथा घर के पास औषधि वाटिका तैयार करने सत्संग आयोजन करने में सत्संग आयोजन करने में सहयोग करने एवं गौशाला स्थापित करने हेतू प्रेरित करेंगी।
  • संगठन समिति : संगठन समित का दायित्व देश के विभिन्न धार्मिक स्थलो पर राम नाम साधना केन्द्र स्थापित करने की व्यवस्था करना राष्ट्रीय व धार्मिक उत्सवों के आयोजन हेतू ग्रामीण व नगर क्षेत्रवासियों को प्रेरित करना व ट्रस्ट के द्वारा आयोजित धार्मिक व सामाजिक कार्यो की कार्य प्रणाली बना कर आयोजित करवाना आदि।