हर घर अयोध्या धाम

    1501 ₹

    जय सीता राम! जैसा कि आप जानते हैं, राम जी अयोध्या धाम में विराजमान हो चुके हैं। इसलिए हमारा ट्रस्ट एक मिशन लेकर चला है कि अब हर घर अयोध्या धाम बन जाए, जिसके लिए हमलोग राम जी की मूर्ति के साथ-साथ अयोध्या धाम की पवित्र मिट्टी और कुछ सामग्री भेजेंगे। इससे आप राम जी को अपने घर में विराजमान कर सकेंगे। जय सीता राम!

    अभी सहयोग करने के लिए क्लिक करें

Welcome to

अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट

वन्दे वाणी विनायकौ!! ! श्री अंजनी नन्दन से मेरा यह निवेदन है। सियाराम का जन जन को दीदार नजर आयें।। इस प्रार्थना और कामना के साथ अंतराष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट का गठन 25 मार्च 2021 रंगभरी एकादशी को किया गया। सियाराम भगवान श्रीराम चन्द्र जी के चरणो में प्रणाम। अवध भूमी की पावन धरती व सरयू माता की सरस सलिल धारा को प्रणाम जहाँ से परमार्थ सेवा करने का भाव एवं प्रेरणा मिली।

डिजिटल राम नाम बैंक

    ।। राम नाम है सार रे मन राम राम कह ।।

    डिजिटल राम नाम बैंक का एकमात्र उद्देश्य राम नाम का प्रचार प्रसार करना है। राम नाम समस्त पापो का नाश करने वाला है। जैसे कि सूर्य की किरण पडते ही ओस की बूंदे उड़ जाती है। वैसे ही राम के नाम से समस्त परेशानीया दूर हो जाती है।

अयोध्या दर्शन

    काशी मरत जंतु अवलोकि | जासु नाम बल करउ बिसोकी ||
    सोइ प्रभु मोर चराचर स्वामी | रघुवर सब उर अंतरजामी ||

    अयोध्या भारतवर्ष में सरयू के तट पर सथत सूर्ववंशी राजाओं की एक प्रचीन नगरी के रुप में पहचान थी जो वर्तमान समय में भगवान श्रीराम चन्द्र जी की जन्मभूमी के रुप में जानी जाती है जिसको प्रचीन समय मे अनेक नामों से जाना जाता था जैसे कौशलराज अवध् प्रान्त साकेत आदि। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के रुप मे जाना जा रहा है। यहा भगवान श्री राम की जन्मभूमी (गर्भ गृह) की परिधी रामकोट के नाम से जाना जाता है जिसकी परिक्रमा अयोध्या मे रहनें वाले भक्त प्रतिदिन करते है।

हमारे कारण

प्रभु श्री राम के इतिहास को डिजिटल रूप से प्रचारित करने के लिए एवंम बच्चोंं के लिए भोजन , आश्रय और शिक्षा के साथ- साथ जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए जिससे सामाजिक कल्याण हो उसके लिए अपना यथाशक्ति सहयोग करें। जय सीता राम।

निराश्रित बच्चों के भोजन एवं शिक्षा

एसे बच्चे जो निराश्रित है और जिनको दो वक्त की रोटी भी ठीक से नही मिल पाती |

साधुओं के लिए नित्य भोजन का प्रबंध

साधुओं के लिए नित्य भोजन एवं रोजमर्रा के सामान का प्रबंध |

राम नाम पे आधारित भव्य लाइब्रेरी

राम नाम पे आधारित एक भव्य डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण अयोध्या धाम मे करवाना |

अयोध्या धाम मे पधारे जरुरतमंद राम भक्तो के ठहरने व भोजन का प्रबंध

राम भक्तो के ठहरने व भोजन का प्रबंध |

हमारे Video

हमारे Photo

एक स्वयंसेवक बनें

सदस्यता अभियान (इंटरनेट के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में राम नाम का प्रचार प्रसार करने हेतु)

आज का युग डिजिटल युग बन गया है, आज हम अपना लगभग कार्य घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से कर लेते हैं। आज मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है । आज हम इंटरनेट के माध्यम से अपनी बात अपना आस पास हो, अपना देश हो या सात समुन्दर पार देश हो कहीं भी पंहुचा सकते हैं। ऐसे ही सोच के साथ अंतर्राष्ट्रीय राम नाम साधना सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर राम नाम का प्रचार प्रसार करना है। इस कार्य में प्रथम चरण में राम नाम डिजिटल बैंक का शुभारंभ किया गया, जिसका मोबाइल एप्प भारत के साथ 175 अन्य देशों में भी गूगल प्ले स्टोर पर राम नाम डिजिटल बैंक के नाम से उपलब्ध है। यह ऑनलाइन राम नाम बैंक है जिसमें आप अपना नि:शुल्क खाता खोल सकते हैं । इस एप्प में अयोध्या दर्शन, ऑनलाइन माला, राम नाम उच्चारण करके माला जप एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है| श्री राम के कृपा से कुछ ही समय में राम नाम डिजिटल बैंक 40 देशों में पहुँच चुका है और हजारों लोगों ने इसमें अपना खाता खोला है और मई माह तक 7 करोड़ से ज्यादा राम नाम धन जमा किया जा चुका है । ट्रस्ट के द्वारा अन्य सामाजिक कार्य भी किये जा रहे हैं जिसकी पूर्ण जानकारी आप वेबसाइट पर जाके प्राप्त कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य है पूरे दुनिया से राम नाम प्रेमियों का एक समूह तैयार करना जिसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। अतः आप सब इस समूह से जुड़े एवं अपने कीमती समय से कुछ समय राम नाम प्रचार प्रसार में दें। सदस्य बनने के लिए हमारे वेबसाइट www.ramnaamsadhana.org पे जाएँ या इस लिंक पे क्लिक करें www.ramnaamsadhana.org किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए +91 9956359957 पे call या whatsapp भी कर सकते हैं धन्यवाद

आयोजन

भूमि पूजन
  • 2023-03-24
  • Ayodhya
  • 24
  • Mar
  • 2023

राम नाम

भक्त द्वारा जमा किए गए कुल राम नाम और माला संख्या

0

Total Ram Naam

0

Total Mala